नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2026) में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम के लिए अच्छी खबर। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL में खेलने की मंजूरी दे दी है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL में खेलने की मंजूरी दे दी है। वह जल्द ही टीम का हिस्सा बनेंगे।
1 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद है।
स्टार्क चोट की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल सके थे। उन्होंने एशेज सीरीज के बाद कंधे और कोहनी में चोट की शिकायत थी। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड से क्लियरेंस के बाद वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं।
बता दें कि DC अपने पिछले 4 में से 3 मुकाबले हार चुकी है। वह 6 मैचों में 6 अंकों के साथ प्वाइंटर्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है।
स्टार्क के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल पैट कमिंस भी अब तक एक भी मुकाबले नहीं खेले हैं, लेकिन उनके इस हफ्ते पहला मैच खेलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर सीएसके ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह पेसर आकाश माधवाल को टीम में शामिल किया है।
Read More: DC के लिए अच्छी खबर, मैदान पर कहर बरपाने आ रहा है ऑस्ट्रेलिया का ये तेज गेंदबाज




