img

नई दिल्ली। IPL 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024)  के दो मैचों को रिशेड्यूल किया है। हालांकि बीसीसीआई ने मैचों को रिशेड्यूल करने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया है।

आईपीएल द्वारा मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच, जो पहले 17 अप्रैल, 2024 को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में होने वाला था, अब एक दिन पहले 16 अप्रैल, 2024 को इसी स्थान पर खेला जाएगा।

वहीं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पहले 16 अप्रैल, 2024 को गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (GT) के बीच मैच की मेजबानी करने वाला था। अब यह मैच 17 अप्रैल, 2024 को खेला जाएगा।

बता दें कि आईपीएल (IPL) द्वारा दिए गए बयान में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि दोनों मैचों के लिए पहले ही बेचे गए टिकटों का क्या होगा।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है