नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023 NEWS) सीजन के आखिरी डबल हेडर मुकाबले आज से शुरू होंगे। दिन का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस सीजन में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। आज लखनऊ जीतकर क्वालिफाई कर सकती है। वहीं कोलकाता जीत कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखेगी।
KKR ने 6 मैच जीते 7 हारे
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इस सीजन अब तक खेले गए 13 मैचों में से 6 में जीत और 7 में हार मिली है। टीम के पास 12 पॉइंट्स हैं। लखनऊ के खिलाफ टीम के 4 विदेशी रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन हो सकते हैं। इनके अलावा रिंकू सिंह, नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।
लखनऊ की टीम ने 13 में से 7 मैच जीते
लखनऊ ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं। जिनमें उसे सात में जीत और पांच मैचों में हार मिली। वहीं एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम के पास अभी 15 पॉइंट्स हैं। कोलकाता के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन और नवीन उल हक हो सकते हैं। इनके अलावा रवि बिश्नोई, क्रुणाल पंड्या और मोहसिन खान जैसे खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
-कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा और वरुण चक्रवर्ती।
-लखनऊ सुपर जायंट्स : क्रुणाल पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह और मोहसिन खान।




