नई दिल्ली। IPL 2023 NEWS RCB & MI MATCH :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने केवल 35 गेंद पर 83 रन की पारी खेली, जिसमें सूर्या ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 237.14 की स्ट्राइक रेट के साथ बैंगलोर के गेंदबाजी की जमकर धुनाई की। सूर्यकुमार यादव के इस पारी को देखकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी उनके मुरीद हो गए।
सूर्या की धमाकेदार पारी को देखकर विराट कोहली (Virat Kohli) उनके पास गए और पीठ थपथपाने लगे, वहीं, 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी सम्मान देने के लिए खड़े हो गए. यह एक ऐसा पल था जिसे देखकर फैन्स गदगद नजर आए। सूर्या की पारी के दम पर ही मुंबई ने 17वें ओवर में ही मैच को जीत लिया था।
बता दें कि इस दौरान सूर्या ने आईपीएल में अपने 3000 रन भी पूरे किए। जब सूर्या 63 रन पर थे, तब उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 3000 रन पूरे किए. यह उनके आईपीएल करियर का 20वां अर्धशतक था. इसके अलावा सूर्या ने अपने आईपीएल करियर में 100 छक्के भी लगाने में सफल हो गए हैं.




