img

पेरिस। फ्रांस में पेरिस ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी से कुछ घंटे पहले ट्रेन नेटवर्क पर हमला हुआ है। कई रेलवे लाइनों पर आगजनी की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टस मुताबिक, पेरिस से आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनें 90 मिनट तक देरी से चल रही हैं।

यूरोस्टार कंपनी ने बताया कि उन्होंने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। लंदन से पेरिस की रेलवे सर्विस पर हमले का असर हुआ है। हमले को देखते हुए इन ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। फ्रांस के सरकारी रेलवे कंपनी SNCF ने सभी पैसेंजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। उन्हें स्टेशन न जाने की सलाह दी गई है।

SNCF ने बताया कि हमले की वजह से करीब 8 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अपने सैकड़ों कर्मियों को ट्रेन व्यवस्था दुरुस्त करने के काम पर लगा दिया है। फ्रांस की ट्रांसपोर्ट मंत्री पैट्रिस वर्गराइटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वे लगातार SNCF से संपर्क में हैं।


Read More: पाकिस्तान में होने वाली वार्ता में फंसा पेंच, ईरानी विदेश मंत्री अराघची बोले-अमेरिका से बातचीत की योजना नहीं