img

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला मंगलवार को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। विंडीज की टीम 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त पर है। भारत को यह सीरीज बचाने के लिए यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। अगर भारत हारता है, तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 या उससे ज्यादा मैच की सीरीज पहली बार हारेगा।

वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर्स टी-20 सीरीज में फीके रहे। गिल और ईशान दोनों टी-20 में शरुआती ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन 2 मैच में 33 और शुभमन गिल 2 मैच में 10 रन ही बना सके हैं। ऐसे में अब करो या मारो मुकाबले में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव भी अपना जादू नहीं दिखा सके हैं। मिडिल आर्डर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए भी यह मैच प्रेशर से भरा होगा। सैमसन अब तक 2 मैच में 19 रन ही बना सके हैं।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव चोटिल हैं। दूसरे टी-20 में उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिला था। युजवेंद्र चहल ने 2 मैच में 4 विकेट ले कर शानदार प्रदर्शन किया है।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे