नई दिल्ली। कानपुर टेस्ट मैच से पहले एक चौकाने वाल खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने संन्यास का ऐलाना कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को एकाएक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि मीरपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेरा आखिरी टेस्ट होगा। वे भारतीय दौरे पर बांग्लादेशी टीम का हिस्सा हैं, हालांकि उनके कानपुर टेस्ट खेलने में संदेह है।
37 साल के बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने कहा- 'मैंने अपने बोर्ड से मीरपुर में आखिरी टेस्ट खेलने की इच्छा जाहिर की है। वे मेरे स्वदेश वापसी के प्रयास भी कर रहे हैं, यदि ऐसा नहीं होता है तो इंडिया के खिलाफ कानपुर टेस्ट मेरा आखिरी मुकाबला होगा।' शाकिब ने कहा- ‘मैं अपने देश तो जा सकता हूं, लेकिन मेरा साथ वहां क्या होगा नहीं पता।’ शाकिब पर एक प्रदर्शनकारी छात्रा की हत्या के आरोप हैं, हालांकि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है।
बता दें कि शाकिब इसी साल सांसद बने थे। वे शेख हसीना की सरकार में मंत्री थे। देश में हिसंक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। साथ ही उन्हें देश भी छोड़ना पड़ा। हसीना के इस्तीफे के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में चीफ एडवाइजर का पद संभाला है।
Read More: इंग्लैड के दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन स्मिथ का निधन, 1992 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे थे




