img

नई दिल्ली। इंडियन ​प्रीमियर लीग (IPL) का आगाम कल यानी की शुक्रवार से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले ही एक बड़ी खबर आ रही है।  चेन्नई सुपर किंग को 5 बार चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनकी जगह 27 साल के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड CSK की कमान संभालेंगे।  

CSK ने बयान जारी कर कहा- 'एमएस धोनी ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी है। गायकवाड 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान IPL में 52 मैच खेले हैं। टीम आगामी सीजन का इंतजार कर रही है।' इस सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा।

2022 में भी धोनी ने छोड़ी थी कप्तान

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले 2022 के सीजन में भी कप्तानी छोड़ी थी, तब रवींद्र जडेजा को कैप्टन बनाया गया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण जडेजा ने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी और फिर से धोनी को कमान संभालनी पड़ी। इसके बाद 2023 सीजन में धोनी ने चेन्नई को अपनी लीडरशिप में 5वीं बार चैंपियन बनाया।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे