img

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL )के 16वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मैच गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आशंका जाहिर की जा रही है कि CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के चलते इस मैच से हट सकते हैं।

भास्कर को सूत्रों ने बताया कि धोनी को प्रैक्टिस के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी है। इसके बाद वे बल्लेबाजी करने काफी बाद में गए। धोनी गुरुवार को CSK के प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए। इसके बाद से ही आशंका जाहिर की जा रही है कि वे पहला मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि, टीम मैनेजमेंट का कहना है कि धोनी खेलेंगे।

धोनी की जगह चेन्नई की कप्तानी बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा या ऋतुराज गायकवाड को सौंपी जा सकती है। टीम में डेवोन काॅनवे और अंबाती रायडू जैसे कीपर हैं, जो विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे