सियोल। उत्तर कोरिया ने देश की यात्रा पर पहुंचे चीन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के लिए बड़ी सैन्य परेड का आयोजन किया। इस परेड में परमाणु सक्षम मिसाइलें और नए हमलावर ड्रोन को प्रदर्शित किया गया।

उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया ने शुक्रवार को यह सूचना साझा की। विजय दिवस के रूप में यह परेड कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए गुरुवार रात को आयोजित की गई।

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु सहित चीनी प्रतिनिधि इस मौके पर मौजूद रहे। सैन्य परेड में आधुनिकतम ह्वासोंग-17 और ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।
बता दें कि किम जोंग ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू से मुलाकात की थी और दोनों नेताओं के बीच सैन्य मसलों और सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई थी। इसके बाद रक्षा मंत्री शोइगू ने भी स्पीच दी थी। उन्होंने कहा था कि नॉर्थ कोरिया की आर्मी दुनिया की सबसे ताकतवर आर्मी बन गई है। ये पहला मौका है, जब सोवियत यूनियन के टूटने के बाद कोई रूसी रक्षा मंत्री नॉर्थ कोरिया पहुंचा है। नॉर्थ कोरिया में कोरोना पाबंदियां हटने के बाद ये पहला मौका, जब कोई विदेशी डेलिगेशन प्योंगयांग पहुंचा।
Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन




