नई दिल्ली। MI vs KKR Match: मुंबई इंडियंस (MI ) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज यानी शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2024) का 51वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुंबई की टीम के लिए यह सीजन अबतक काफी निराशाजन रहा है।
मुंबई इंडियंस (MI ) 10 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है जबकि केकेआर (KKR) ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है और 9 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। यह मुकाबला MI के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि आज अगर वह मैच हार जाती है तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
मुंबई इंडियंस (MI ) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की हेड टू हेड की बात करें तो दोंनो के बीच अबतक 32 मैचों में आमना-सामना हुआ है. इन 32 मैचों में से कोलकाता को 9 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि मुंबई 23 मैच अपने नाम किए हैं। देखा जाए तो मुंबई को का पलड़ा भारी रहा है।
प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय।
इम्पैक्ट प्लेयर : अंगकृष रघुवंशी।
मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: नुवान थुषारा।




