img

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 22 नवंबर से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, उन्हें जनवरी महीने में होने जा रहे श्रीलंका दौरे को भी छोड़ना पड़ सकता है।

25 साल के ग्रीन पीठ की सर्जरी करवाने वाले हैं। इसके चलते उन्हें कम से कम 6 महीने क्रिकेट से दूर रहना होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर बताया- 'ग्रीन ने पीठ की सर्जरी कराने का फैसला लिया है। क्योंकि, उनके स्कैन में एक अनोखी समस्या पाई गई है, जो उनकी पीठ की चोट को बढ़ा रही है। इस सर्जरी के कारण वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा नहीं होंगे।'

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस बार 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा।

 


Read More: दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर, यूप ओपन खेलने पर भी सस्पेंस