बीजिंग। ताइवान सीमा पर गश्त कर रही चीन की एक परमाणु पनडुब्बी पश्चिमी प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पनडुब्बी में सवार किसी भी व्यक्ति के बचने की उम्मीद नहीं है। बताया जा रहा है कि पनडुब्बी में सवार सात प्रशिक्षुओं सहित कई सैन्य अधिकारियों की जान चली गयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की सैन्य टुकड़ी इस समय ताइवान के आसपास गश्त कर रही है। ताइवान के उपराष्ट्रपति की अमेरिका यात्रा के बाद से चीन ने अमेरिका व ताइवान पर दबाव बनाने के लिए जल व वायु सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इसी के तहत सात सैन्य प्रशिक्षुओं और कई अधिकारियों के साथ परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बी भी ताइवान सीमा पर मौजूद थी।

पश्चिमी प्रशांत महासागर के येलो सी क्षेत्र में यह पनडुब्बी गश्त कर रही थी, तभी दुर्घटना का शिकार हो गयी। बताया गया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पनडुब्बी में सवार किसी भी व्यक्ति के बचने की उम्मीद नहीं है। पनडुब्बी में चीन की सेना के सात प्रशिक्षु भी सवार थे। इन प्रशिक्षुओं सहित कई सैन्य अधिकारियों की मृत्यु का अंदेशा जताया गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना आयोग के संयुक्त ऑपरेशन कमांड सेंटर से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है।
Read More: बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर शाकिब उल हसन के घर पर हमला, पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ीं




