इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अदियाला जेल से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद का चुनाव लड़ सकते हैं। पीटीआई नेता इमरान खान के सलाहकार सैयद जुल्फी बुखारी ने ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ को ये जानकारी दी है।
इस साल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चांसलर का चुनाव होना है। ऑक्सफोर्ड के 800 सालों के इतिहास में पहली बार चांसलर चुनाव के लिए ऑनलाइन मतदान होगा। इस चुनाव में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, थेरेसा मे और बोरिस जॉनसन भी दावेदारी पेश करते नजर आएंगे।
इमरान के सलाहकार सैयद जुल्फी बुखारी ने कहा कि जनता की ये मांग है कि इमरान खान चुनाव लड़ें। उन्होंने चुनाव को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। वे जेल से ही चुनाव की ऑनलाइन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान




