img

नई दिल्ली। यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो में नए साल के जश्न के दौरान दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक शख्स ने बॉर में अपने परिवार के सदस्यों समेत 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

आरोपी हमलावर की पहचान 45 साल के आको मार्टिनोविक के रूप में हुई है, जो हमले के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए इलाके की सभी सड़कों को बंद कर दिया और उसकी तलाश में जुट गई। हालांकि बाद में पता चला कि आरोपी हमलावर ने आत्महत्या कर ली है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक  हमलावर आको मार्टिनोविक बार में अपने मेहमानों के साथ मौजूद था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक घटना की शुरुआत बार में झड़प से हुई। झड़प के बाद वह घर गया और वहां से हथियार लेकर आया। इसके बाद उसने शाम 5:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) गोलीबारी शुरू कर दी।

बार में हुई फायरिंग में उसने 4 लोगों को मार दिया था। इनमें बार मालिक और उसके 2 बच्चे मारे गए। इसके बाद उसने अन्य 3 जगहों पर जाकर फायरिंग की, जिसमें अन्य लोग मारे गए। पुलिस ने झड़प के पीछे पारिवारिक संबंधों को वजह माना है।


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही