img

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का फाइनल मैच 9 फरवरी रविवार को भारत और न्यूजीलैंड बीच दुबई में खेला जाएगा। मैच से पहले न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताकि कीवी टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी का फाइनल मैच में मुश्किल है। बता दें कि हेनरी साउथ अफ्रीका क खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में चोटिल हो गए थे।

कोच स्टीड ने शुक्रवार को मीडिया से कहा, "मैट हेनरी ने जिस तरह से कंधे के बल लैंड किया, वह काफी असहज था। अच्छी बात यह है कि वह मैदान पर लौटे और गेंदबाजी भी की। हमने उनकी जांच करवाई है और उन्हें पूरा मौका देंगे कि वह फाइनल तक ठीक हो सकें।"

हेनरी इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की खिताबी उम्मीदों के अहम खिलाड़ी रहे हैं। ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में अगर वह फाइनल में नहीं खेल पाते हैं, तो यह न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

टीम प्रबंधन उनके खेलने को लेकर अभी भी अनिश्चित है, लेकिन स्टीड ने कहा, "वह अभी भी दर्द में हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह फिट होकर फाइनल खेल पाएंगे।"


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है