img

नई दिल्ली। KKR vs RR Match News: के  इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का रोमांच फैन्स के सिर चढ़ कर बोल रहा है।  अब तक टूर्नामेंट के 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के हवाले से कहा जा रहा है कि 17 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मैच में बदलाव हो सकता है । हालांकि, अब तक इसपर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि बीसीसीआई को 17 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले KKR और RR के  मैच को कहीं और शिफ्ट कर सकती है या फिर ये मैच किसी और दिन खेला जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रेंचाइजी, राज्य संघ और ब्रॉडकास्टर्स सहित सभी पक्षों को इसके बारे में संकेत दिए जा चुके हैं।

बता दें कि 17 अप्रैल को राम नवमी है। यह त्योहार को पूरे देश में खूब धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे में अधिकारियों को इस बात की चिंता है कि वे इस मैच में सुरक्षा प्रदान करवा पाएंगे या नहीं।

इतना ही नहीं देश में आम चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे में इन सभी पहलुओं को देखते हुए बीसीसीआई इस मैच को रिशेड्यूल कर सकती है. रिपोर्ट्स में बताया जा गया है कि बीसीसीआई और CAB ने कोलकाता की पुलिस से कॉन्टैक्ट में है. हालांकि, अब तक इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

 


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे