हेलसिंकी। रूस की जासूस माने जाने वाली व्हेल नार्वे की जलसीमा में मृत मिली है। पहली बार रूसी जलक्षेत्र के पास नॉर्वे में उपकरण के साथ ‘‘ह्वाल्दिमिर’’ नामक सफेद बेलुगा व्हेल को देखा गया था। ऐसा माना जाता था कि वह रूस की जासूस थी।
नॉर्वे के सरकारी प्रसारक एनआरके ने बताया कि व्हेल का शव शनिवार को दक्षिणी नॉर्वे के रिसाविका खाड़ी में मछली पकड़ रहे पिता और पुत्र को बहता दिखा। इस व्हेल का नाम नार्वेयाई भाषा के शब्द ‘ह्वाल’ और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रथम नाम व्लादिमीर को मिलाकर रखा गया था। इस व्हेल के शव को क्रेन की मदद से पानी से बाहर निकाला गया और निकटवर्ती बंदरगाह पर ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ इसका परीक्षण करेंगे।
पश्चिमी मीडिया में दावा किया गया कि यह जानवरों को जासूस बनाने वाले रूसी प्रोजेक्ट का हिस्सा थी। हालांकि, रूस ने कभी भी इसे नहीं माना। व्हेल को नॉर्वे में ह्वाल कहा जाता है।
बेलुगा व्हेल आम तौर पर ठंडे आर्कटिक महासागर में रहती हैं। लेकिन ह्वाल्डिमिर इंसानों के बीच आसानी से रह लेती थी। वह इंसानों के साथ डॉल्फिन की तरह खेलती थी।
Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान




