नई दिल्ली। DC vs RR Match News: इंडियन प्रीमियर लीग(IPL-2024)का खुमार अपने चरम पर है। आज यानी मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स(DC) और राजस्थान रॉयल्स(RR) के बीच आईपीएल 2024 (IPL-2024) का 56वां मैच खेला जाएगा।
दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। एक तरफ दिल्ली (DC) की टीम है, जो 5 मैच जीत चुकी है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान (RR) है की टीम है जिसने 16 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया है. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।

हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान (RR) और दिल्ली (DC) के बीच IPL में अब तक 28 मुकाबले खेले गए। दिल्ली (DC) ने 13 और राजस्थान (RR) ने 15 जीते। दिल्ली (DC) के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए।
DC को 5 और RR को 3 में जीत मिली। दोनों टीमें यहां आखिरी बार 2019 में भिड़ी थीं। तब दिल्ली (DC) को जीत मिली थी। राजस्थान (RR) ने यहां आखिरी मैच 2015 में जीता था। उसके बाद दो मैच खेले गए और दोनों दिल्ली (DC) ने जीते।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रसीख सलाम, खलील अहमद और लिजाड विलियम्स।
इम्पैक्ट प्लेयर : मुकेश कुमार।
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर : जोस बटलर।




