img

नई दिल्ली। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है।  रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला चेन्नई में आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी।

टीम के चयन पर रोहित ने कहा "वनडे क्रिकेट में आपके पास ज्यादा समय होता है। टी20 में आपके पास रणनीति बनाने या नए प्लान के बारे में सोचने का समय नहीं होता है। यह सिर्फ हमारे साथ नहीं है। यह हर टीम के साथ है। हर विश्व कप में ऐसा होता है, कोई न कोई खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाता है। 

हमें सबसे बेहतरीन टीम चुननी होती है और ऐसे में किसी न किसी को टीम से बाहर रखना पड़ता है। हमें टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई की जरूरत होती है। हमनें पिछले कुछ वर्षों में यह महसूस किया कि हमारी टीम में इसकी कमी है। कई मौकों पर हमें लगा कि हमारी टीम की बल्लेबाजी में गहराई नहीं है। नौवें, दसवें या 11वें नंबर के खिलाड़ियों का काम सिर्फ गेंदबाजी करना नहीं है। कई मौकों पर ये लोग 10-15 रन बना जाते हैं, जो हार और जीत का अंतर साबित होते हैं।"

यह है भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्याकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

एशिया कप टीम में मौजूद तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। टीम में युजवेंद्र चहल को भी मौका नहीं मिला है।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे