img

काठमांडू। नेापल में माउंट एवरेस्ट के पास सुर्के से मंगलवार सुबह काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता टेकनाथ सिटौला ने बताया कि यह मनांग एयर कंपनी का हेलीकॉप्टर है। इसमें एक पायलट और पांच विदेशी यात्री सवार हैं।

जिस वक्त हेलिकॉप्टर से संपर्क टूटा उस दौरान वो 12 हजार फीट से ऊपर की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। रेस्क्यू मिशन और लापता हेलिकॉप्टर को ट्रैक करने के लिए एक हाई आल्टिट्यूड हेलिकॉप्टर को भेजा गया है।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता सिटौला के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। उसकी तलाश की जा रही है। खराब मौसम की वजह से इसमें दिक्कत आ रही है। संपर्क रहित स्थान हिमालय क्षेत्र है।

इससे पहले जनवरी में भी नेपाल में एक बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई थी। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया था। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया था, जिससे प्लेन में आग लग गई और वह खाई में जा गिरा था।

विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। 68 यात्रियों में से 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, दो कोरियन, एक अफगानी और एक फ्रेंच नागरिक थे। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल की तरफ से कहा गया है कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई थी।


Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन