नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारत और पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। यह महामुकाबला UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्र ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर को न्यूट्रल वेन्यू के रूप में चुना गया है। शनिवार रात PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी और UAE के मंत्री शेख नाहयान अल मुबारक के बीच बैठक हुई।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। फाइनल 9 मार्च को लाहौर होगा। टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। टीम इंडिया अगर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करती है तो सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में होंगे।




