नई दिल्ली। IPL 2023 NEWS: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान नितीश राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल (IPL 2023) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार,सोमवार को ईडन गार्डन्स, कोलकाता (KKR) में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण राणा पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
मैच की बात करें तो इस मुकाबले में केकेआर(KKR) ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कप्तान शिखर धवन के 57 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट पर 179 रन बनाए।
जवाब में KKR ने आंद्रे रसेल के 23 गेंदों पर बनाए गए 42 और रिंकू सिंह के 10 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 21 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया।




