img

नई दिल्ली। फरवरी 2025 में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या नहीं, इसका फैसला 29 नवंबर को होगा। मीडिया रिपोर्टस के  मुताबिक, ICC ने दुबई में बोर्ड मीटिंग बुलाई है।

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलने के बाद भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वहां जाने से मना कर दिया था। तब यह माना जा रहा था कि एशिया कप की तरह चैंपियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल पर होगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले भारत के सभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव रखा था। भारत ने इसे नहीं माना तो (PCB) ने हाइब्रिड मॉडल के लिए भी मना कर दिया।

ICC मीटिंग में हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रख सकता है, अगर PCB ने इसे नहीं माना तो उससे मेजबानी छिन सकती है। भारत पर पाकिस्तान जाकर खेलने का दबाव बनाने के चांस कम ही हैं।

2008 में मुंबई हमले के बाद से ही भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई है।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है