नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक सट्टेबाज ने कॉल कर टीम के अंदर की जानकारियां मांगी थी। इतना ही कॉल करने वाले ने इसके लिए सिराज को पैसों का भी लालच दिया था। इस बाबत मोहम्म्द सिराज ने बीसीसीआई से शिकायत है।
सिराज की शिकायत पर BCCI और एंटी करप्शन यूनिट (ACU) इस मामले की जांच में जुट गई हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले BCCI अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को
बताया है कि सिराज को फोन करने वाला हैदराबाद का एक ड्राइवर है। वह सट्टेबाजी का आदी है। IPL मैच में बहुत सारा पैसा सट्टेबाजी में हारने के बाद उसने यह कॉल की थी। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सिराज को फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि साल 2013 में आईपीएल साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंदीला पर फिक्सिंग के आरोप लगे थे। जांच एजेंसी ने पाया था कि इस सीजन के तीन मैचों में स्पॉट फिक्सिंग हुई थी। इन तीनों के अलावा 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी खिड़ालियों पर आजीवन प्रतिबंध भी लगा दिया गया था बाद में सजा को कम कर दिया गया था।




