नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर । अक्टूबर में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (jasprit bumrah) टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने इसके दिए हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो चुके है। वह जल्द नेशनल टीम में वापसी करेंगे। इसके अलावा जय शाह ने बताया कि भारत-पाक मैच को रिशेड्यूल कराने पर शाह ने मीडिया से कहा कि इस मुद्दे पर दो से तीन दिन में फैसला ले लिया जाएगा। फाइनल डिसीजन लेने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउन्सिल (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ चर्चा की जाएगी।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच को एक दिन पहले आयोजित किया जा सकता है। 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच होना है। इसी दिन नवरात्रि का त्योहार भी शुरू हो रहा है। जिसे देखते हुए सिक्योरिटी एजेंसी ने मैच की तारीख या वेन्यू बदलने का सुझाव दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मैच अब 14 अक्टूबर को हो सकता है। मैच अगर 14 अक्टूबर को शिफ्ट हुआ तो इंग्लैंड-अफगानिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को कराया जा सकता है।




