img

बेंगलुरु। Bengaluru Test Match: भारतीय टीम बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई है। यह भारत का घरेलू मैदान पर सबसे छोटा स्कोर है। टीम 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 75 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने रोहित के फैसले को गलत साबित कर दिया। स्विंग और उछाल भरी पिच में भारतीय बैटर्स पैर जमाने में नाकाम रहे।

ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 13 रन ही बना सके। कप्तान रोहित शर्मा (2 रन) को टिम साउदी ने बोल्ड किया। विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल सके। मैट हेनरी ने 5 विकेट झटके, जबकि विलियम ओरुर्के को 4 विकेट मिले।

फिलहाल, दूसरे सेशन का खेल जारी है। पहली पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर 53/0 है। कीवी टीम ने बढ़त बना ली है।​​​​​​​ टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। कॉन्वे हाफ सेंचुरी पूरी कर चुके हैं।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे