img

बमिर्ंघम| इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रुट टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मार्नस लाबुशेन को शीर्ष स्थान से हटाया, जो बमिर्ंघम टेस्ट से पहले नंबर वन रैंकिंग पर थे।

रुट ने बमिर्ंघम टेस्ट की पहली पारी में अपना 30वां शतक लगाया था जबकि दूसरी पारी में भी उन्होंने 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। बमिर्ंघम टेस्ट में क्रमश: 0 और 13 रन की पारी खेलने वाले लाबुशेन अब पहले से तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

तीसरे स्थान पर काबिज ट्रेविस हेड एक स्थान फिसलकर चौथे, वहीं दूसरे स्थान पर काबिज स्टीवन स्मिथ चार स्थान फिसलकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। केन विलियमसन अब दूसरे स्थान पर हैं।

बमिर्ंघम टेस्ट में 141 और 65 रन की प्लेयर ऑफ द मैच पारियां खेलने वाले उस्मान ़ख्वाजा रैंकिंग में सातवें स्थान पर आ गए हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

बमिर्ंघम टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले इंग्लिश तेज गेंदबाज ऑली रॉबिंसन शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं। जेम्स एंडरसन दूसरे और स्टुअर्ट ब्रॉड नौवें स्थान पर हैं।

दूसरी पारी में चार विकेट लेने के बावजूद पैट कमिंस तीसरे से चौथे स्थान पर फिसले हैं, वहीं मैच में आठ विकेट लेने वाले नाथन लियोन एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर आ गए हैं। आर अश्विन अभी भी दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं।
 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है