img

मुंबई। 77वां ''कान्स फिल्म फेस्टिवल'' में भारत की अनसूया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया। कोलकाता की रहने वाली अनसूया ने अपने अभिनय के लिए अन सर्टेन रिगार्ड प्राइज सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।

बल्गेरियाई फिल्म निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में अनसूया ने रेणुका की भूमिका निभाई। जो एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है। इस फिल्म में ओमरा शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई है। अनसूया यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।

Best Actress at Cannes 2024: अनसूया सेनगुप्ता ने 'कान्स' में रचा इतिहास, बेस्ट  एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली बनीं पहली भारतीय | Anasuya sengupta creates  history becomes first ...

अनसूया ने अपना पुरस्कार दुनिया भर में समलैंगिक समुदाय की बहादुरी को समर्पित किया है। पुरस्कार स्वीकार करने के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा, "सभी के लिए समानता की लड़ाई लड़ने के लिए आपको समलैंगिक होने की जरूरत नहीं है। हमें बस बहुत, बहुत सभ्य इंसान होने की जरूरत है।"

अनसूया सेनगुप्ता कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने मुंबई में प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया है। वह फिलहाल गोवा में रहती हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स शो ''मसाबा मसाबा'' का सेट डिजाइन किया था। अनसूया ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू में अनसूया ने कहा था, "जब मुझे पता चला कि हमारी फिल्म को कान्स में नॉमिनेशन मिला है तो मैं अपनी कुर्सी से उछल पड़ी।"
 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म