img

हांगझू। Asian Games: 19वें एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने सोमवार को भारत को पहला स्वर्ण दिला दिया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल, दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 1893.7 के संयुक्त स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। सोमवार को भारत ने चार पदक जीते हैं।

इसी के साथ भारत ने 10 मीटर पुरुष राइफल टीम इवेंट में 1893.7 अंकों के साथ विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन (1893.3 अंक) के नाम था, जिसे उसने इस साल की शुरुआत में 19 अगस्त को बाकू विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। कोरिया ने 1890.1 अंकों के साथ रजत और चीन ने 1888.2 अंकों का साथ कांस्य पदक जीता।

 

इसके अलावा, ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने इंडिविजुअल 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। रोइंग ​​​​​में भी आज भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसके साथ भारत को अब तक एक गोल्ड, 3 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज पदक मिल चुके हैं।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है