हांगझू । चीन के हांगझू में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में चौथे दिन बुधवार को भारत को अब तक 4 मेडल मिल चुके हैं। इनमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मिला। शिफ्ट कौर ने 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजीसन में वर्ल्ड रिकॉर्ड 469.6 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। आशी चौकसे ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इससे पहले भारतीय शूटर मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्दम सांगवान ने 25 मीटर रैपिड पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। उधर, 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजीशन में भारतीय विमेंस टीम शिफ्ट कौर, मिनी कौशिक और आशी चौकसे ने सिल्वर मेडल जीत लिया। अब तक एशियन गेम्स में भारत के 18 मेडल हो गए हैं।
भारत को एशियन गेम्स में अब तक 18 मेडल हो चुके हैं। इनमें 5 गोल्ड हैं। इनमें 3 गोल्ड शूटिंग में आए हैं। एक गोल्ड घुड़सवारी टीम इवेंट में जीता। वहीं, महिला विमेंस क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड जीता। इसके अलावा भारत को 5 सिल्वर मिले हैं। इनमें शूटिंग में 2, रोइंग में 2 और सेलिंग में 1 है। रोइंग में 3 और शूटिंग में 4 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं, जबकि एक सेलिंग में आया है।




