img

नई दिल्ली। एशिया कप ( Asia Cup) का शेड्यूल जारी हो गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट जय शाह ने बुधवार काे शेड्यूल जारी किया।

इसके अनुसार एशिया कप ( Asia Cup)  टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा, जबकि भारत अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में करेगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर होगा। यानी कि टूर्नामेंट के शुरुआती चार मुकाबले पाकिस्तान में होंगे, जबकि फाइनल सहित शेष 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता 6 टीमें हिस्सी ले रही हैं। टूर्नामेंट की 6 टीमें को 2 ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें सुपर-4 स्टेज में जाएंगी।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे