नई दिल्ली। एशिया कप ( Asia Cup) के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित कर दी गई है। टीम का पहला मुकाबला 3 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ लाहौर में खेला जाएगा।
रविवार को जारी टीम में करीम जनत और शराफ़ुद्दीन अशरफ की वापसी हुई है, वहीं वफादार मोमंद और अजमतुल्लाह उमरजई चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
जनत करीब 6 साल बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं, वहीं अशरफ ने जनवरी 2022 से वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। जनत ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला फरवरी 2017 को खेला गया था।
अफगानिस्तान की टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), करीब जनत, गुलबदन नबी, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, शराफ़ुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, अब्दुल रहमान, मोहम्मद सलीम।
3 दिन बाद शुरू होगा एशिया कप
एशिया कप 30 सितंबर को शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।




