img

नई दिल्ली। श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में लगातार हो रही बारिश ने एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) के आयोजकों ,खिलाड़ियों और फैन्स की टेंशन बढ़ा दी है। भारत पाकिस्तान का महा मुकाबले पर भी बारिश ने पानी फेर दिया था। 

अब एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) सुपर-4 स्टेज के मैच कोलंबो के बजाए श्रीलंका के ही हंबनटोटा में करा सकती है। सूत्रों ने बताया है कि सुपर-4 मुकाबलों को हंबनटोटा में शिफ्ट किया जा सकता है। कारण, कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है।

वेदर रिपोर्ट के अनुसार, हंबनटोटा में बारिश के आसार कम हैं। इसीलिए ACC वहां सुपर-4 मैच कराने की सोच रहा है।

सुपर-4 स्टेज 6 सितंबर से शुरू होगा। पहला मुकाबला पाकिस्तान के लाहौर में खेला जाएगा, शेष मुकाबले हंबनटोटा में खेले जा सकते हैं।

सुपर-4 मुकाबले होस्ट करने के लिए हंबनटोटा की दावेदारी इसलिए भी मजबूत है, क्योंकि हंबनटोटा में बारिश के आसार कम हैं। इन दिनों कैंडी बारिश की आशंका हंबनटोटा के मुकाबले ज्यादा है, जबकि दाम्बुला में ब्रॉडकास्टर्स और टीमों ने सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं।


Read More: दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर, यूप ओपन खेलने पर भी सस्पेंस