img

म्यांमार। म्यांमार शुक्रवार को 7.5 और 7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहल गया। इसका असर भारत के  मणिपुर ,मिजोरम और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस किया गया। भूकंप का एपीक सेंटर म्यांमार के मंडाले शहर के पास स्थित था।

भारतीय सिस्मोलॉजी विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार म्यांमार में आज पहला भूकंप का झटका दोपहर 11 बजकर 50 मिनट 52 सेकेंड पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 21.93 उत्तरी अक्षांश तथा 96.07 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

भूकंप का दूसरा झटका थोड़ी ही देर बाद यानी 12 बजकर 2 मिनट 7 सेकेंड पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई। भूकंप का एपीक सेंटर 21.41 उत्तरी अक्षांश तथा 95.43 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था और केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। इन भूकंपों के झटकों से अभी तक नुकसान की कोई खबर नही है।


Read More: ट्रंप के दामाद भी पुतिन को नहीं मना सके ,यूक्रेन जंग पर अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर नहीं बनी बात