नई दिल्ली। मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में पांचवी बार शादी करने जा रहे हैं। रूपर्ट 66 साल की एन लेस्ली स्मिथ से शादी करेंगे। लेस्ली स्मिथ की भी ये तीसरी शादी होगी। इन दोनों की मुलाकात पिछले साल सितंबर के महीने में कैलिफोर्निया में हुई थी। दोनों की शादी गर्मियों में होने की संभावना है। रूपर्ट मर्डोक पिछले साल अपनी चौथी पत्नी से अलग हुए थे।
मर्डोक ने अपने खुद के मीडिया चैनलों में से एक न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा, 'मैं प्यार में पड़ने से डरता था - लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी होगा। मैं खुश हूं।' मर्डोक ने बताया कि उन्होंने सेंट पैट्रिक्स डे पर स्मिथ को प्रपोज किया था। वहीं एन लेस्ली स्मिथ ने कहा कि मैं 14 साल की विधवा हूं। रूपर्ट की तरह, मेरे पति चेस्टर स्मिथ एक बिजनेसमैन थे।
मर्डोक की पहली तीन पत्नियों से छह बच्चे हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी चौथी पत्नी से तलाक लिया था। 2016 में मर्डोक ने 85 साल की उम्र में 65 साल की मॉडल जेरी हॉल की शादी की थी। ये शादी 6 साल ही चली थी और दोनों 2022 में अलग हो गए थे।
Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन




