img

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का मेंटोर बनाया गया है। LSG के मालिक संजीव गोयनका ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।

जहीर खान की मेंटोरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)  IPL 2025 में खेलेगी। वहीं टीम के कप्तान केएल राहुल के साथ हुए विवाद पर संजीव गोयनका ने कहा कि वह परिवार के सदस्य की तरह हैं।

बता दें कि इससे पहले गौतम गंभीर LSG के मेंटोर थे। गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटोर बन गए थे, जिसके बाद LSG मेंटोर की पोस्ट खाली थी।

जहीर 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस (MI) के क्रिकेट डायरेक्टर रहे। जहीर ने 2008 में IPL में डेब्यू किया था। इसके बाद 2017 में आखिरी बार खेले। जहीर खान इसके बाद अलग-अलग भूमिका रहे।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है