न्यूयॉर्क। US OPEN 2024: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर यूएस ओपन (US OPEN 2024 ) का मेंस सिंगल्स टाइटल जीत लिया है। इटैलियन स्टार ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 6-4, 7-5 से हराया। वे साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम जीतने वाले इटली के पहले पुरुष खिलाड़ी बने हैं। वे ओवरऑल दूसरे खिलाड़ी बने हैं। साल 2015 में फ्लाविया पैनेटा ने विमेंस सिंगल्स का टाइटल जीता था।
23 साल के सिनर ने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है। उन्होंने साल 2024 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ओपन भी जीता था। सिनर ने जीत के बाद X पर लिखा- 'शुक्रिया न्यूयॉर्क, 2 हफ्तों के शानदार प्रदर्शन के बाद यहां अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतना विशेष रहा। समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद।
सिनर ने कहा कि आपका सपोर्ट बहुत मायने रखता है। मुझे यह खेल बहुत पसंद है। यह मेरे लिए सब कुछ है। साल के आखिर में काम पर वापस जाने से पहले अपनी टीम और अपने परिवार के साथ इस पल का आनंद लेने का समय आ गया है। काम कभी नहीं रुकता है, हम सभी आगे बढ़ते रहते हैं। '




