img

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर आंद्रे रसेल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे जमैका के सबीना पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 37 साल के रसेल 2019 से केवल टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं।

रसेल ने कहा, 'वेस्टइंडीज के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात रही है। बचपन में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस मुकाम तक पहुंचूंगा। क्रिकेट से प्यार ने मुझे और बेहतर बनने की प्रेरणा दी। मैं चाहता था कि मैं वेस्टइंडीज की जर्सी में अपनी छाप छोड़ूं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनूं।'

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे अपने घर में परिवार और दोस्तों के सामने खेलना बहुत पसंद है। मैं अपने करियर का अंत शानदार प्रदर्शन के साथ करना चाहता हूं और अगली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनना चाहता हूं।’ बता दें कि 9 जून से निकोलस पूरन ने भी संन्यास ले लिया था।


Read More: एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप : भारत के आयुष पार नहीं कर पाए चीन की दीवार, सिल्वर मेडल जीता