img

मॉस्को। यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझे रूस की मुसीबतें बढ़ गई हैं। रूसी शहर रोस्तोव व रूसी सेना के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन पर प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के बागियों ने कब्जा करने का दावा किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इसे विश्वासघात करार दिया है।

रूस के राष्ट्रपति को रूसी सैन्य समूह वैगनर ग्रुप का लगातार साथ मिल रहा था। अब बदले हालात में वैगनर समूह का मुखिया येवगेनी प्रगोझिन खुल कर रूसी नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है बल्कि बगावत का एलान भी कर दिया। प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को खत्म करने की धमकी दी है।

वैगनर आर्मी: पुतिन के कहने पर जो करते थे जान कुर्बान, अब बने कट्टर दुश्मन,  कहानी येवगेनी की प्राइवेट सेना की - Wagner Military Group chief Yevgeny  Prigozhin Know about ...

वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रिगोझिन के लड़ाकों ने रूसी शहर रोस्तोव के साथ रूसी सेना के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा कर लिया है। कई अन्य शहरों के सैन्य ठिकानों पर भी कब्जे की बात कही गयी है। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी है और प्रगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रगोझिन की अगुवाई में हुई बगावत रूस और रूस के लोगों के लिए एक झटका है। उन्होंने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस के साथ विश्वासघात किया। 

रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा जवाब और कठोर होगा। हमारी पितृभूमि को ऐसे खतरे से बचाने के लिए हमें कठिन काम करने होंगे। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे सजा भुगतेंगे। वे कानून के सामने और हमारे लोगों के सामने जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि यह एक आपराधिक अभियान है, जो कि सशस्त्र विद्रोह के समान है। रूस अपनी रक्षा करेगा और इस कदम का प्रतिकार करेगा। हम अपने नागरिकों के जीवन और सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।
 


Read More: पाकिस्तान में होने वाली वार्ता में फंसा पेंच, ईरानी विदेश मंत्री अराघची बोले-अमेरिका से बातचीत की योजना नहीं