img

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। उन्होंने 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में खेलने की पुष्टि की है।

दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि विराट ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली और टीम प्रबंधन को बताया है कि वह रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, वह 23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

विराट कोहली ने BCCI मेडिकल टीम को सूचित किया है कि उनकी गर्दन में दर्द है। वह इंजेक्शन ले रहे हैं। फिट होने के बाद वह दूसरे मैच से उपलब्ध रहेंगे।

विराट ने अपना अंतिम रणजी ट्रॉफी मुकाबला 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। हाल ही में DDCA ने विराट का नाम 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में भी शामिल किया था। विराट के साथ ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया था। पंत ने सौराष्ट्र के विरुद्ध मैच खेलने के लिए मंगलवार (21 जनवरी) को टीम के साथ जुड़ जाएंगे।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है