img

नई दिल्ली।  Virat Kohli Test Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली( Virat kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि हाल ही में रोहित शर्मा भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

इससे पहले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा जताई थी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को यह जानकारी पहले दी थी हालांकि, BCCI ने उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 25 से कम की औसत से रन बनाए थे बॉर्डर- गावस्कर सीरीज में विराट का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। उन्होंने इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। BGT में कोहली ने 9 पारियों में एक नाबाद शतक सहित 190 रन बनाए।

पिछले 5 साल में उन्होंने 37 टेस्ट में सिर्फ 3 शतक लगाए और औसत 35 से भी नीचे रहा। इससे पहले कोहली ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL 2025 में वह जबरदस्त फॉर्म में रहे। उन्होंने अब तक 11 मैच में 505 रन बनाए हैं।

सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान

विराट कोहली ने 2014 में भारत की टेस्ट कप्तानी संभाली और 2022 में उससे इस्तीफा दिया। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 68 में से 40 टेस्ट मैच जीते, जो किसी भी भारतीय कप्तान के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत को न सिर्फ घरेलू मैदानों पर बल्कि विदेशों में भी बड़ी जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास

2018-19 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ज़मीन पर 2-1 से हराया। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी विदेशों में टेस्ट जीतों में से एक थी। यह पहली बार था जब भारत ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी।


Read More: DC के लिए अच्छी खबर, मैदान पर कहर बरपाने आ रहा है ऑस्ट्रेलिया का ये तेज गेंदबाज