img

- अब तक तीन हजार से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार

-ब्रिटेन की अपने नागरिकों को फ्रांस की यात्रा न करने की सलाह

पेरिस। फ्रांस में 17 साल के अल्जीरियाई मूल के नाहेल की हत्या के बाद देश में हिंसा जारी है। इसके चलते राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपना जर्मनी दौरा टाल दिया। उन्होंने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर से बात की, इसके बाद अपना दौरा टालने का ऐलान किया। वे रविवार से तीन दिन के लिए जर्मनी के दौरे पर जाने वाले थे। उधर,  पुलिस की गोली मारे गए 17 साल के नाहेल का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से कहा है वह फ्रांस की यात्रा न करें।

उधर, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में एन्जॉय करने का वीडियो सामने आया। जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे राष्ट्रपति का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया।

CNN के मुताबिक, बुधवार को पेरिस में एल्टन का एक कॉन्सर्ट था। मैक्रों वहां अपनी पत्नी के साथ नजर आए। एल्टन के पति ने मैक्रों के साथ बैकस्टेज ली गई एक फोटो भी पोस्ट की। उधर, फ्रांस में फैली हिंसा बेल्जियम तक पहुंच गई है। राजधानी ब्रसेल्स में हिंसा फैलाने के आरोप में 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इंटीरियर मिनिस्टर गेराल्ड डर्मैनिन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अब तक देशभर में 2 हजार से ज्यादा कारें जला दी हैं। प्रदर्शन में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने 700 से ज्यादा दुकानों, सुपरमार्केट्स, रेस्तरां और बैंकों में आगजनी और तोड़फोड़ की है।

पुलिस ने चौथे दिन 1300 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। जस्टिस मिनिस्टर एरिक ड्यूपॉन्ट मोरेटी ने कहा- गिरफ्तार किए गए लोगों में से 30% की उम्र 18 साल से कम है।

रॉयटर्स के मुताबिक हालात काबू में करने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मियों के साथ बख्तरबंद गाड़ियों को सड़कों पर तैनात कर दिया गया है।

 


Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन