img

काराकस । वेनेजुएला की राजधानी काराकस में अमेरिका ने शनिवार रात को 7 हवाई हमले किए। पहला हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 2 बजे हुआ। अमेरिकी मीडिया CBS न्यूज के मुताबिक ट्रम्प ने वेनेजुएला के अंदर सैन्य सुविधाओं और कई खास जगहों पर हमले का आदेश दिया था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में तेज आवाजें सुनी गईं, जबकि एक बड़े सैन्य अड्डे के पास स्थित दक्षिणी इलाके में बिजली गुल हो गई। धमाकों के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए।

हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बयान जारी कर कहा कि वह सैन्य कार्रवाई के लिए अमेरिकी सरकार की कड़ी निंदा करते हैं।

वेनेजुएला के अनुसार, हमलों में काराकास शहर के साथ-साथ मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा राज्यों में नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

सरकार ने कहा कि वह इन हमलों का डटकर जवाब देगी। वेनेजुएला ने अमेरिका पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप भी लगाया। साथ ही वेनेजुएला ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है।


Read More: होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका में तनातनी बढ़ी, नाकेबंदी न हटाने पर दोबार बंद करने की धमकी