img

सना। अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 38 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए।  ये एयर स्ट्राइक एक तेल के पोर्ट रास ईसा पर हुई। US सेंट्रल कमांड ने इस स्ट्राइक की पुष्टि की है।

इस हमले में हुई मौतें अमेरिका द्वारा हूती विद्रोहियों पर की गई अब तक की सबसे घातक हवाई कार्रवाई हो सकती हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 15 मार्च से शुरू किए गए नए अभियान के तहत की गई है।

इस अभियान का मकसद ईरान समर्थित हूती विद्रोही समूह को कमजोर करना है, जिसने अक्टूबर 2023 में इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से रेड सी से गुजरने वाले कई अमेरिकी जहाजों पर हमले किए हैं।

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हूती विद्रोहियों के अल-मसीराह सैटेलाइट न्यूज चैनल ने हमले के बाद का ग्राफिक वीडियो जारी किया, जिसमें घटनास्थल पर बिखरे शव देखे जा सकते हैं।


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही