वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले में अमेरिकी खुफिया सेवा की निदेशक किंबरले चीटल ने अपनी गलती मानते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल सीक्रेट सर्विस की कमान रोनाल्ड रोवे के हाथों में होगी।
खुफिया सेवा की पूर्व प्रमुख चीटल ने विभाग के सहयोगियों को किए गए ई-मेल में यह जानकारी दी। चीटल ने अपने ई-मेल में कहा, "मैं सुरक्षा चूक की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। हाल की घटनाओं के मद्देनजर, भारी मन से मैंने निदेशक पद से इस्तीफा देने का कठिन निर्णय लिया है।"
ट्रंप पर हमले की घटना के बाद से ही खुफिया सेवा पर गंभीर चूक करने के आरोप लग रहे थे। इसे लेकर अगस्त, 2022 से ही निदेशक पद संभाल रहीं चीटल पर इस्तीफा देने को लेकर भारी दबाव था। एक दिन पहले ही चीटल ने सांसदों के समक्ष स्वीकार किया था कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या का प्रयास 1981 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को गोली मारे जाने की घटना के बाद से ‘‘सबसे गंभीर’’ सुरक्षा चूक है।
Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान




