तेहरान/तेल अवीव। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की राजधानी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की। उन्होंने मंगलवार को कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है।
इस बीच इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी रहा। इजराइल ने तेहरान पर सोमवार रात कई बार एयरस्ट्राइक की। वहीं, ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की।
इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।
वहीं इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर एक बड़ा और विवादास्पद बयान दिया है। एक अमेरिकी न्यूज चैनल से बात करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेती हत्या से संघर्ष समाप्त होता है तो यह बेहतर विकल्प है। उन्होंने यहां तक कहा कि शायद यह एकमात्र तरीका है। बुराई की ताकतों के खिलाफ डटकर खड़ा होना ही होगा।
Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही




