img

वाशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान और इजराइल के सीजफायर हो गया है। हालांकि ईरान ने सीजफायार की बात को खारिज करते हुए मंगलवार सुबह इजराइल को निशाना बनाते हुए बैलेस्टिक मिसाइलें दागी।

द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में एक इमारत पर गिरी। मेडिकल टीम ने बताया कि 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं।

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा, "अभी तक युद्ध विराम या सैन्य अभियान खत्म करने पर कोई समझौता नहीं हुआ है। बशर्ते इजराइल अगर तेहरान समय के अनुसार सुबह 4 बजे से पहले आक्रमण बंद कर दे तो हम लड़ाई बंद कर देंगे। सैन्य संघर्ष समाप्त करने का अंतिम निर्णय इसके बाद किया जाएगा।"

तेहरान टाइम्स की खबर के अनुसार, "ईरान के संसद अध्यक्ष के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने एक्स पर लिखा है, "अमेरिका और इजराइल झूठ बोल रहे हैं। वे चाहते हैं कि ईरान अपनी चौकसी कम कर दे ताकि वे तनाव बढ़ा सकें।" ईरान-इजराइल युद्ध 13 जून को शुरू हुआ। इजराइल ने ईरान के आवासीय भवनों और परमाणु स्थलों पर अभूतपूर्व हमले किए, जबकि ईरानी वाशिंगटन के साथ छठे दौर की वार्ता में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे।"

द वाल स्ट्रीट जनरल की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार रात कहा कि इजराइल और ईरान युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि संघर्ष विराम मंगलवार को बाद में चरणों में लागू होगा। इस बीच, रात भर लड़ाई जारी रही। ईरानी राज्य मीडिया ने कहा कि तेहरान में विस्फोटों के बीच हवाई रक्षा प्रणाली बंद हो गई। इजराइल की सेना ने कहा कि उसने ईरान से लॉन्च किए गए ड्रोन को रोक दिया। (एजेंसी)


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही