img

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच जंग में 5 फाइटर जेट्स के गिरने का दावा किया है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि संघर्ष के बीच उन्होंने हस्तक्षेप किया और इसे रोकने में कामयाब हुए। ट्रम्प ने कहा कि उस समय दोनों देशों के बीच संघर्ष गंभीर हो गया था, 5 फाइटर जेट्स गिराए जा चुके थे। किसी भी वक्त परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हो सकता था।

गौरतलब है भारत-पाकिस्तान के बीच 10 जून को सीजफायर हुआ था। तब पहली बार ट्रम्प ने सीजफायर कराने का दावा किया था। बीते 73 दिनों में वे 25 बार जंग खत्म करने का दावा कर चुके हैं।


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही