img

लखनऊ । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का जादू लोगों के सिर छड़ कर बोल रहा है। लीग का पांचवां मैच आज यानी बुधवार को नवाबों में शहर लखनऊ में खेला जाएगा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में  लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी।

दोनों ही टीमें अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई हैं। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही।

IPL में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले खेले गए। इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली। IPL 2025 में इन दोनों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स जीती। लखनऊ में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 2 बार DC और एक बार LSG को जीत मिली। 


Read More: नवाबों के शहर में आज होगी चौकों-छक्कों की बरसात, LSG और DC की जबरदस्त भिड़ंत के लिए इकाना तैयार